फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPCL Result 2021: Uttar Pradesh Power Corporation Limited Released Technician Grade 2 (Electrical) Result on upenergy.in

UPPCL Technician Result 2021: यूपीपीसीएल ने जारी किया तकनीशियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे देखें

Tue, 30 Nov 2021 05:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 05:31 PM IST
सार

UPPCL Recruitment 2021: भर्ती परीक्षा को 19, 20, 27 और 28 मार्च 2021 को आयोजित किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से हुआ था। इसके बाद साक्षात्कार का भी आयोजन हुआ था।

विज्ञापन
UPPCL Result 2021: Uttar Pradesh Power Corporation Limited Released Technician Grade 2 (Electrical) Result on upenergy.in
UPPCL Technician Result 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने तकनीशियन ग्रेड 2 (इलेक्ट्रीकल) भर्ती परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है।  यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट  upenergy. in पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती परीक्षा को 19, 20, 27 और 28 मार्च 2021 को आयोजित किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से हुआ था। इसके बाद साक्षात्कार का भी आयोजन हुआ था।  इस भर्ती के माध्यम से कुल 608 पदों पर भर्ती की जानी है। 
विज्ञापन


मेरिट सूची भी जारी 
यूपीपीसीएल ने  तकनीशियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के परिणामों के साथ ही मेरिट सूची को भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इस मेरिट सूची को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सूची में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) तकनीशियन ग्रेड 2 भर्ती के परिणामों को कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Vacancy/ Results के सेक्शन में जाएं।
3. अब आपको कई परिणामों के लिंक दिखेंगे, इनमे से यूपीपीसीएल ने  तकनीशियन ग्रेड 2 भर्ती से संबंधित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। 
4. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
6. परिणाम को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed