UPPCL Recruitment 2021: 240 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
UPPCL Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट (AA) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार सहायक लेखाकार (एए) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन यूपीपीसीएल द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति सहायक लेखाकार के पद पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।
यूपीपीसीएल भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 8 अक्तूबर, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 28 अक्तूबर, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 28 अक्तूबर, 2021
- भर्ती परीक्षा की तिथि- दिसंबर 2021
यूपीपीसीएल भर्ती 2021: पदों का विवरण
- रिक्तियों की कुल संख्या- 240 पद
- पद का नाम- सहायक लेखाकार
- स्थान- उत्तर प्रदेश, भारत
यूपीपीसीएल भर्ती 2021: पात्रता और आयु सीमा
जो उम्मीदवार यूपीपीसीएल में असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास बीकॉम या कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
यूपीपीसीएल भर्ती 2021: आवेदन और चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर मौजूद आवेदन पत्र को भरकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 12 रुपये है। उम्मीदवारों को फिर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा और उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढृ सकते हैं।