फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPPBPB has issued an update regarding this recruitment-safalta

UPSI Exam 2022 : UPPBPB ने इस भर्ती को लेकर जारी किया है अपडेट, जानें इस बार कटऑफ स्कोर का क्या रह सकता है गणित

Wed, 16 Feb 2022 05:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 16 Feb 2022 05:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
UPPBPB has issued an update regarding this recruitment-safalta
UP Police SI Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2021 से दो दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी। यह भर्ती प्रक्रिया SI के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफीसर के 23रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है और इसके लिए अभ्यर्थियों से एक अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं,अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप  FREE Current Affairs - Download Now पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

UPPBPB ने जारी किया है अपडेट :

इस भर्ती को आयोजित करने वाली संस्था UPPBPB ने इसे लेकर एक अपडेट जारी किया है। दरअसल UPPBPB ने 1 अप्रैल 2017से अब तक आयोजित की गई भर्तियों और वर्तमान में प्रचलित भर्तियो का विवरण जारी किया है। इस विवरण के मुताबिक SI समेत 9534पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के बाद आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब इनका परीक्षण कर DV/PSTकराने हेतु कार्यवाही बोर्ड स्तर पर प्रचलित है। आयोग इस भर्ती के लिखित परीक्षा का परिणाम और अगले चरण की परीक्षा से संबंधित सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है।

विज्ञापन

कितना रह सकता है कटऑफ स्कोर :

इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों तथा इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और रिक्तियों की संख्या को देखकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ स्कोर 325 से 335, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 315 से 325 एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 275 से 280 तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 225से 235 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed