फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP When can the notification be issued and in how many days the selection process can be completed-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन और कितने दिनों में पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया, जान लीजिए ये जरूरी जानकारी

Sat, 29 Jan 2022 02:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 29 Jan 2022 02:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
UP When can the notification be issued and in how many days the selection process can be completed-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 25 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)ने परीक्षा एजेंसी कंपनी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी तय की थी। लेकिन बोर्ड ने एक ताजा नोटिस जारी करते हुए टेंडर भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 10 फरवरी 2022 कर दी है। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड को नोटिफिकेशन जारी करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों  पदों को भरा जाना है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Coaching- Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने दिनों में पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया :

उत्तर प्रदेश में इससे पहले कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी और इसके लिए भी चयन प्रक्रिया UPPBPBद्वारा आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबलों के 49,568 रिक्त पदों को भरा गया था और इसमें नोटिफिकेशन से लेकर फाइनल रिजल्ट जारी करने में तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगा था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती को पूरा करने में भी एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है। 

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही, यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed