{"_id":"60e32715923e9118654b6e53","slug":"up-si-recruitment-2021-are-you-preparing-for-up-si-but-do-you-have-complete-information-about-its-exam-pattern-know-what-are-those-four-steps-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP SI Recruitment 2021: कर रहे हैं यूपी SI की तैयारी लेकिन क्या आपको है इसके परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी, जानिए क्या हैं वो चार चरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP SI Recruitment 2021: कर रहे हैं यूपी SI की तैयारी लेकिन क्या आपको है इसके परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी, जानिए क्या हैं वो चार चरण
Mon, 05 Jul 2021 09:07 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:07 PM IST
सार
यूपी पुलिस SI के लिए जल्द होगा परीक्षाओं का आयोजन, चार चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी नौकरी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी SI भर्ती की परीक्षा का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। UPPRPB ने हाल ही में कुल 9,534 पदों पर भर्तियां निकाली थीं जिनमें 9027 पद सब इंस्पेक्टर के , 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफीसर के हैं। इन पदों के लिए 1 अप्रैल से 15 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली थी जिसमें 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
यूपी SI के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 चरणों मे किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को PET तथा उसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग होंगी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा में इन विषयों से आते हैं प्रश्न :
यूपी SI की लिखित परीक्षा में 4 विषयो से प्रश्न आते हैं। इसमें सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/ सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग शामिल है। इस परीक्षा में हर सेक्शन से 100 अंक के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 2.5 अंक मिलेगा और इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं.
विज्ञापन