फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI Exam 2021: Don't be happy if easy questions are being asked in your shift, your marks can also be deducted under this rule-safalta

UP SI Exam 2021: अगर आपकी शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं आसान प्रश्न तो खुश ना हो आप, इस नियम के तहत काटे भी जा सकते हैं आपके मार्क्स

Sat, 13 Nov 2021 04:53 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 13 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI समेत 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच हो रही है।

विज्ञापन
UP SI Exam 2021: Don't be happy if easy questions are being asked in your shift, your marks can also be deducted under this rule-safalta
police exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत कुल 9534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही यह परीक्षा 3 फेज में पूरी होनी है। UPPBPB ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के परीक्षा की तिथि तथा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं, अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि की इस भर्ती के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफीसर के 23 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए UPPBPB ने अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

3 फेज में हो रही है परीक्षा :

SI भर्ती के लिए परीक्षा 3 फेज में होगी और प्रत्येक फेज की परीक्षा 6 दिन तक चलेगी। 1 दिन में 3 शिफ्ट्स की परीक्षा आयोजित होगी और इस हिसाब से देखा जाए तो यह परीक्षा कुल 54 शिफ्ट्स में पूरी होनी है। इस भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। 

विज्ञापन

अगर आपकी शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं आसान प्रश्न तो जरूर जान लें ये नियम :

अगर आप इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं और आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न पूछा जाता है, तो आप इस नियम के बारे में जरूर जान लें। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सही जवाब देने के बाद भी थोड़ा कम नंबर मिल सकता है। UPPBPB द्वारा SI भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकशन में इस बात का उल्लेख है कि अगर यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होगी, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। साथ ही UPPBPB ने एक नया नोटिस जारी करते हुए भी बताया है कि इस परीक्षा में इक्वि परसेंटाइल मेथड के तहत अभ्यर्थियों का मार्क्स नॉर्मलाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है , ताकि सभी अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा में बराबर की प्रतिस्पर्धा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP SI के सभी शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न, देखे यहां

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed