फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP SI Cut Off 2025 Sparks Transparency Debate, Candidates Demand Scorecards and Normalization Data

UPSI Cutoff: यूपी एसआई की कटऑफ को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे अभ्यर्थी, कर रहे ये मांगे

Fri, 08 May 2026 04:14 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 08 May 2026 04:14 PM IST
सार

UP SI Cut Off: यूपी एसआई भर्ती 2025 की कटऑफ जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है। कई यूजर्स ने परीक्षा पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स स्कोरकार्ड, नॉर्मलाइजेशन डाटा और विस्तृत मेरिट सूची सार्वजनिक करने जैसी मांगे उठा रहे हैं।

 

विज्ञापन
UP SI Cut Off 2025 Sparks Transparency Debate, Candidates Demand Scorecards and Normalization Data
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police SI Category Wise Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम, अंतिम उत्तर कुंजी और कटऑफ 7 मई को जारी कर दी। 4543 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में विज्ञापित पदों के सापेक्ष करीब 2.7 गुना यानी कुल 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कटऑफ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स, जिनमें से कुछ खुद अभ्यर्थी होने का दावा करते हैं, ने कटऑफ अपेक्षा से अधिक होने पर सवाल उठाए हैं और भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग की है।

विज्ञापन

कितनी गई यूपी एसआई की कटऑफ

परीक्षा कुल 400 अंकों की थी। बोर्ड द्वारा जारी कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग में सबसे अधिक कटऑफ दर्ज की गई, जबकि एसटी वर्ग की कटऑफ सबसे कम रही। श्रेणीवार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ इस प्रकार है:

 

वर्ग पुरुष महिला
अनारक्षित (UR) 369.87854 360.50336
ओबीसी (OBC) 364.56024 353.76545
ईडब्ल्यूएस (EWS) 364.41142 353.22001
एससी (SC) 350.91474 337.94120
एसटी (ST) 334.65475 306.91905

 

पिछली यूपी एसआई भर्ती की कट ऑफ

इससे पहले यूपी एसआई भर्ती 2021 में निकली थी।

वर्ग कट ऑफ
सामान्य 302.09405
ईडब्ल्यूएस 285.56168
अन्य पिछड़ा वर्ग 287.51425
अनुसूचित जाति 260.14439
अनुसूचित जनजाति 223.33388

सोशल मीडिया पर पारदर्शिता की मांग उठा रहे अभ्यर्थी

कटऑफ सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “14 फरवरी की सेकेंड शिफ्ट में मेरे लगभग 355 अंक बन रहे हैं, फिर भी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं है, जबकि कई अभ्यर्थियों का 350 अंक पर चयन हुआ है। ऐसे में स्कोरकार्ड जारी किए जाएं ताकि पता चल सके कि नॉर्मलाइजेशन के बाद वास्तविक स्थिति क्या रही।”


वहीं एक अन्य यूजर ने EWS और OBC कटऑफ के अंतर को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी अधिक कटऑफ की उम्मीद न छात्रों को थी और न ही शिक्षकों को। उनके अनुसार इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अभ्यर्थियों के मन में संदेह बढ़ रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठ रही ये मांगें

रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से कई मांगें सामने आई हैं। इनमें सबसे प्रमुख सभी परीक्षार्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी करने की मांग है, ताकि उम्मीदवार अपने प्राप्तांक देख सकें।

इसके अलावा DV/PST के लिए चयनित 12,333 अभ्यर्थियों की विस्तृत मेरिट सूची जारी करने की भी मांग हो रही है। उनका कहना है कि सूची में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्मतिथि, परीक्षा शिफ्ट, रॉ मार्क्स और नॉर्मलाइजेशन के बाद के अंक शामिल किए जाएं।



सोशल मीडिया पर शिफ्ट-वार नॉर्मलाइजेशन डेटा सार्वजनिक करने, प्रत्येक शिफ्ट से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या बताने और संशोधित उत्तर कुंजी में डिलीट किए गए प्रश्नों पर स्पष्ट स्पष्टीकरण देने की मांग भी उठ रही है। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने तो भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता भी जताई ताकि पूरी चयन प्रक्रिया संदेह से परे रहे।

अब आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन (DV) कराया जाएगा, जिसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र, आरक्षण और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच होगी।

इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और निर्धारित अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर तैयार की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed