फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Rojgar Mela 2019 in 4 districts of Uttar Pradesh, Know more details here

खुशखबरः अगर आप हैं उत्तर प्रदेश के इन चार जिलों के निवासी, तो आज ही उठाएं रोजगार मेले का लाभ

Sat, 31 Aug 2019 04:55 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 31 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
UP Rojgar Mela 2019 in 4 districts of Uttar Pradesh, Know more details here
अगर आप भी नौकरी सर्च कर रहे हैं। तो आपकी ये तलाश अब खत्म होने वाली है। अगर आप लखीमपुर खीरी, एटा, गाजियाबाद, लखनऊ के रहने वाले हैं, तो आपके लिए नौकरियों की भरमार होने वाली है। आपको बता दें कि आज यानी 31 अगस्त 2019 उत्तर प्रदेश सेवायोजना कार्यालयों द्वारा निजी क्षेत्र में बेरोजगार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। रोजगार मेला में देश की विभिन्न कंपनियां शामिल हो रही हैं। विभिन्न जिलों के साथ आज इन जिलों में भी बेरोजगार युवक-युवतियां अपनी योग्यतानुसार रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला में केवल वही लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन किया हो।
विज्ञापन


रोजगार पाने के इच्छुक युवा अपने साथ शैक्षणिक योग्यताओं के सभी मूल प्रमाणपत्रों, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र की फोटो प्रतिलिपियों एवं तीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित रोजगार मेले में जाएं। नियोजक द्वारा उक्त सूची के आधार पर अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रारंभ तिथि और अंतिम तिथि                      जिला (यदि जिला स्तर है तो)                रोजगार मेले का स्थान
31/08/2019 लखीमपुर खीरी आई.टी.आई राजापुर लखीमपुर खीरी 262701, उ.प्र
31/08/2019 एटा जिला सेवायेाजन कार्यालय जिला पंचायत परिसर, एटा
31/08/2019 गाजियाबाद जिला रोजगार कार्यालय, गाजियाबाद
31/08/2019 लखनऊ  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ 6 जगदीश चन्द्र बोस मार्ग‚ लालबाग‚ लखनऊ


ऑनलाइन आवेदन और समस्त जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन जॉब सर्विस होगी बंद, गूगल लेने जा रहा है बड़ा फैसला

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed