फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Recruitment 2023 notification out know how to apply at uppbpb.gov.in

UP Police SI Recruitment 2023: यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भी निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 29 Dec 2023 12:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 29 Dec 2023 12:19 PM IST
सार

UP Police SI Recruitment 2023: यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
UP Police SI Recruitment 2023 notification out know how to apply at uppbpb.gov.in
यूपी पुलिस एसआई भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police SI Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPP) ने राज्य में सब इंस्पेक्टर पदों पर भी भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

UP Police SI रिक्तियों का विवरण

उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई, एएससआई के 921 पदों पर भर्ती होने जा रही है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सब-इंस्पेक्टर : 268 पद

  • सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क): 449 पद

  • सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा): 204 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police SI,ASI आयुसीमा

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

UP Police SI Vacancy आवेदन शुल्क 

एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।

UP Police SI,ASI शैक्षणिक योग्यता

  • उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई और एएसआई (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त ओ लेवल पास होना जरूरी है।

  • एएसआई (लेखा) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कॉमर्स में ग्रेजुएट (बी.कॉम) होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग 15 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।  इसके अतिरिक्त ओ लेवल पास होना जरूरी है।

UP Police SI-ASI Recruitment परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे है। परीक्षा में 200 प्रश्न शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed