फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI admit card 2022 For PST released on uppbpb.gov.in sarkari naukri

UP Police SI admit card: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जारी किया एसआई भर्ती पीएसटी परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें

Sat, 30 Apr 2022 01:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 01:27 PM IST
सार

UP Police SI admit card: UPPRPB द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के माध्यम से कुल 9, 534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर ग्रेड II के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Police SI admit card 2022 For PST released on uppbpb.gov.in sarkari naukri
UP Police SI admit card - फोटो : Social Media

विस्तार

UP Police SI admit card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर ग्रेड II भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाले शारीरिक मानक परीक्षण (PST) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इसका लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा को पास किया था और पीएसटी में भाग लेने के योग्य हैं, वह अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Police SI admit card: कब होगी पीएसटी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर ग्रेड II भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन 4 मई, 2022 से लेकर 18 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का स्थान, समय उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और जरूरी दिशा-निर्देश प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़कर इनका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police SI admit card: इतने पदों पर होगी भर्तियां
UPPRPB द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के माध्यम से कुल 9, 534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें सब इंस्पेक्टर के लिए 9027 पद, प्लाटून कमांडर के लिए 484 पद और फायर ऑफिसर ग्रेड II के लिए 23 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को इन्हीं पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

UP Police SI admit card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करें।

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  SI admit card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed