फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police SI 2021 result up police si documents required Safalta

UP SI Exam 2021: भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा का परिणाम करने वाला है जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इन दस्तावेजों की पहले से ही रखें पूरी तैयारी

Wed, 22 Dec 2021 01:19 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 22 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए तीन अलग-अलग फेजों में कराए गए एग्जाम की आन्सर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थियों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद जल्द ही बोर्ड इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। 
 

विज्ञापन
UP Police SI 2021 result up police si documents required Safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इसके लिए भर्ती बोर्ड ने तेजी के साथ ओएमआरशीट की जांच करनी शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने से पहले ही इस भर्ती को रद्द किए जाने की खबरें सामने आने लगी थीं, जिन्हें यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भ्रामक बताते हुए अभ्यर्थियों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उम्मीदवार 9,534 पदों पर होने वाली इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही बताई गई जानकारी को ही सत्य मानें। इसके लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहें। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

रिजल्ट घोषित करने में लगेगा अभी कितना समय 

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 9,534 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम जारी करने में बोर्ड को लगभग एक माह का समय लग सकता है। यानि इस परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।   

विज्ञापन

परीक्षा के बाद कितने चरण हैं बाकी   

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इन दस्तावेजों को रखें तैयार 

यूपी पुलिस में सबइंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व प्लाटून कमांडर एवं पीएसी पदों की भर्ती के लिए कराई जाने वाली परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की मूलप्रति लेकर जानी होगी। इसलिए कैंडिडेट्स नीचे बताए गए दस्तावेजों की मूलप्रतियां पहले से ही तैयार करके रख लें ताकि परीक्षण के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

·         दसवीं की अंकतालिका। 
·         दसवीं का प्रमाणपत्र। 
·         बारहवीं का प्रमाणपत्र। 
·         बारहवीं की अंकतालिका। 
·         ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की मूल अंक तालिका। 
·         बैचलर डिग्री की मूलप्रति।
·         व्यक्तिगत पहचान पत्र । 
·         जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)। 
·         आर्थिक रूप से पिछड़े होने का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)। 
इस आर्टिकल में दस्तावेजों से जुड़ी कुछ आधारभूत जानकारियां साझा की गई हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित भर्ती का जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप   सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed