UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2023 की विभिन्न भर्तियों के लिए जारी किया अहम अपडेट, देखें नोटिस
Uttar Pradesh Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का तरीका बदलने का एलान किया है। अब तक इन पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने की योजना थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Uttar Pradesh Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का तरीका बदलने का एलान किया है। शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा अब वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा होगी।
यहां पढ़ें तीनों नोटिस
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से तीन ट्वीट करते हुए जानकारी दी। पहले ट्वीट में लिखा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक- 29/12/2023 के प्रस्तर – 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढ़ा जाएं।उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 28, 2025
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उ0प्र0 पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहा0उ0नि0 (लिपिक) एवं सहायक पुलिस उ0नि0 (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 28, 2025
तीसरे और अंतिम ट्वीट में भर्ती बोर्ड ने लिखा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में प्रोग्रामर ग्रेड -2 के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। अतः इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक-29/12/2023 के प्रस्तर – 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढ़ा जाएं।
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में प्रोग्रामर ग्रेड -2 के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 28, 2025
परीक्षा की तिथि इत्यादि की जानकारी प्रवेश पत्र जारी करते हुए प्रदान की जाएगी। अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट - http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें।