फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment 2021: Uttar Pradesh these are the eligibility criteria for constable post safalta

UP Police Recruitment 2021: यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर होने वाली इस भर्ती में आवेदनकर्ताओं को पूरी करनी होगी ये पात्रता, वरना रद्द कर दी जाएगी दावेदारी

Sat, 16 Oct 2021 02:04 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 16 Oct 2021 02:04 PM IST
सार

UP Police Recruitment 2021: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा विभागीय स्तर पर 32 आरक्षी (ड्राइवर) पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे लिखे गए पात्रताओं को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2021: Uttar Pradesh these are the eligibility criteria for constable post safalta
यूपीपीआरपीबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस के मोटर परिवहन शाखा के अंतर्गत आरक्षी के पदों में आवेदन मंगाए जा रहे हैं। यूपीपीबीपीपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन पदों की कुल संख्या 32 बताई जा रही है। जिनमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन विभागीय परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में यूपी पुलिस में कार्यरत इच्छुक और पात्र जवान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के तहत सभी जिलों, इकाइयों, और पीएसी वाहिनियों के आरक्षी चालकों और मुख्य आरक्षी चालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो नियम-5 (ग) में तथा उल्लिखित पात्रता शर्ते पूरी करते हों। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन कर रखा है, जल्द ही उनकी लिखित परीक्षा का ऐलान किया जा सकता है इसलिए अगर उम्मीदवार यूपी-SI एग्जाम के कंप्लीट कोर्स का रीविजन और अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो अभी सफलता के FREE UP Police SI Course  की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

इन पात्रताओं को करना होगा पूरा

उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के 32 रिक्त पदों पर विभागीय भर्ती कराई जा रही हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
  • भर्ती वर्ष के प्रथम दिवस को पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो। 
  • वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण में असफल न पाए गए हो। 
  • अभ्यर्थियों की सर्विस रोकी न गई हो। 
  • दो या दो से अधिक लघु दंड न मिले हों। 
  • अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई प्रतिकूल प्रविष्टि न हो। 

ये भी पढ़ें: UP Police SI Salary, ग्रेड पे और अन्य बेनिफिट्स

विज्ञापन
विज्ञापन


9,534 एसआई पदों की लिखित परीक्षा का जल्द हो सकता है एलान 

यूपी-SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी महीने के आखिर में प्रारंभ हो सकती है और इसके लिए तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।  

कब जारी होंगे UP SI परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed