{"_id":"66b5cd5fd135c78d160ccbfb","slug":"up-police-exam-up-police-constable-recruitment-exam-held-in-two-shifts-admit-cards-issued-soon-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police constable Exam: दो पालियों में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police constable Exam: दो पालियों में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र
Fri, 09 Aug 2024 01:34 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:34 PM IST
सार
UP Police constable Exam 2024: उप्र पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयेाजित होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। बता दें कि इसी साल 18 और 19 फरवरी को यह परीक्षा आयेाजित हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा में 43 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब यह परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को आयोजित होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शिफ्ट समय जारी कर दिया गया है। गुरुवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, इसके अनुसार परीक्षा दो पालियों में 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को आयोजित होने वाली है। पहली पाली में सहुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पांच दिनों में 10 शिफ्ट की परीक्षा होगी। हालांकि परीक्षार्थियों को अब प्रवेश पत्र और परीक्षा सिटी की जानकारी का इंतजार करना होगा। हालांकि 15 अगस्त को परीक्षा शहर की जानकारी जारी की जा सकती है। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का सही पता बताया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र की डाउनलोड करनी होंगी दो प्रतियां
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए फ्री रोडवेज बस सेवा भी मिलेगी। बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की दो अतिरिक्त प्रतियां डाउनलोड करनी होगी। उसकी एक प्रति परीक्षा केंद्र के जिले तक की यात्रा और दूसरी प्रति परीक्षा के बाद अपने जिले तक की यात्रा के लिए परिचालक को देनी होगी। इसलिए प्रवेश पत्र की दो प्रतियां आवश्यक है।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार यूपी पुलिस ने भर्ती परीक्षा में नकल को रोकने सख्त नियम बनाए हैं। नकल करने और करवाने वालों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लग सकता है और आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
ऐसे डाउनलोड करें उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र

- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या ccp123.onlinereg.co.in पर जाएं।
- डिस्ट्रिक्ट इंटीमेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र विंडो खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। प्रवेश पत्र सामने आ जाएगा।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आने पर डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल कर रखें।