फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police DV/PST: change in physical test of this district; Know new date

UP Police DV/PST: यूपी पुलिस भर्ती के लिए बड़ा अपडेट, इस जिले की फिजिकल टेस्ट में बदलाव; जानें नई तारीखें

Fri, 03 Jan 2025 04:50 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 03 Jan 2025 04:50 PM IST
सार

UP Police DV/PST: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की नई तारीखें घोषित की हैं। नीचे देखें पूरा विवरण।

विज्ञापन
UP Police DV/PST: change in physical test of this district; Know new date
UP Police DV/PST - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Police DV/PST: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की नई तारीखें घोषित की हैं। यह परीक्षण प्रयागराज स्थित रिज़र्व पुलिस लाइन में 5, 6 और 7 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।  
विज्ञापन


पहले यह परीक्षण 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को आयोजित होना था। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर 2024 से प्रदेश के 75 जिलों में शुरू हुआ था। इस प्रक्रिया के लिए लगभग 1,74,316 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो कुल उपलब्ध पदों की तुलना में 2.5 गुना अधिक है।
विज्ञापन

यहां देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) में अहं अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यवाही प्रदेश के 75 जनपदों में दिनांक 26.12.2024 से प्रारम्भ है।

बोर्ड ने आगे लिखा कि अपरिहार्य कारणों से दिनांक 28, 29 एवं 30.01.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रयागराज में आयोजित होने वाली डीवी/पीएसटी की तिथियां पुनर्निधारित की जाती है। उक्त डीवी/पीएसटी तिथि परिवर्तन के संशोधित प्रवेश पत्र दिनांक 05.01.2025 से बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपलोड किये गये जायेगें।

इस डीवी/पीएसटी परीक्षा केन्द्र के उक्त तिथियों के अभ्यर्थीगण अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर प्रवेश पत्र में उल्लिखित सम्बन्धित मूल अभिलेखो तथा मूल अभिलेखों की एक स्वः प्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख  

इस प्रक्रिया के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 5 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और अब आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed