UP Police Constable Recruitment: क्या आपको पता है कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित अभ्यर्थी को कितने महीनों की करनी होती है ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक यूपी पुलिस में 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 25,000 कॉन्स्टेबल के भर्ती पदों की तैयारी चल रही है। इन पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह आरक्षी भर्ती साल 2018 के बाद इतनी बड़ी संख्या में निकाली जाने वाली सबसे बड़ी सीधी भर्ती होगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती का ब्लू प्रिन्ट प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर माह के अंत तक इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE UP Police Constable Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं।
कितने महीनों की करनी होती ट्रेनिंग
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर अंतिम रूप से सफल होने वाले उम्मीदवार को लगभग 2 वर्ष की ट्रेनिंग कराई जाती है। इस समयावधि के दौरान कैंडिडेट्स को मानसिक, शारीरिक रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ हथियारों को चलाने व उनसे जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैंडिडेट्स में टीम भावना का विकास करना, कठिन से कठिन समय में अपने कर्तव्यों को समझना और उनका पालन करना और कानून के अंतर्गत न्याय करने की क्षमता पैदा करना मूल उद्देश्य होता है।
ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला वेतन
प्रशिक्षण के दौरान कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को करीब 6 माह तक अंडर ट्रेनिंग में रखा जाता है लेकिन इस समयसीमा में उन्हें तैनाती दे दी जाती है। छ: माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता व अन्य सुविधाओं का लाभ दे दिया जाता है।
डिटेल में पढ़ें
प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली सैलरी व अन्य लाभ
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं
क्या होता है आरक्षी भर्ती का सिलेक्शन प्रॉसेस
यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
डिटेल में पढ़ें
एक वर्ष में मिलती हैं कितनी छुट्टियां
यूपी पुलिस में कार्यरत सिपाही ने बताया कि आधिकारिक तौर पर एक कॉन्स्टेबल को एक वर्ष में महज 60 छुट्टी दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि इन छुट्टियों का कोई निर्धारित शेड्यूल नहीं है। ऐसे में कई बार इस नियम का लाभ भी मिलता है लेकिन ज्यादातर इससे नुकसान ही होता है। अक्सर सिपाही अपनी इन पूरी छुट्टियों का लाभ नहीं ले पाते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।