फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Exam 2024 tomorrow, here is paper pattern and important guidline

UP Police Constable Exam: कल से शुरू हो रही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, अच्छे से समझ लें गाइडलाइन

Fri, 16 Feb 2024 02:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 02:58 PM IST
सार

UP Police Exam: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को होना है। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। परीक्षा के लिए निकलने से पहले यहां पेपर के प्रकार और अन्य संबंधित गाइडलान को अवश्य समझ लें।

विज्ञापन
UP Police Constable Exam 2024 tomorrow, here is paper pattern and important guidline
UP Police Constable Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कल, यानी 17 फरवरी से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी, दो दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम को 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन अच्छे से समझ लेनी चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की समस्या न हो।

विज्ञापन

UP Police Constable Exam Pattern: पेपर प्रकार

कुल 60,244 पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित होगा - सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण, और बुद्धि और तार्किक क्षमता। आवेदकों को दो घंटे में 150 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को दो अंक दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पुस्तिका और गोला भरने के लिए केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग कर सकते हैं।
सामान्य हिंदी अनुभाग को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
किसी भी संदेह या भ्रम की स्थिति में, अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।
प्रत्येक पाली के प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे।
अंकों के सामान्यीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
यदि कोई प्रश्न गलत है या प्रश्न के सभी उत्तर विकल्प उपयुक्त नहीं हैं तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।
लिखित परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और साक्षात्कार से गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed