फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable 2022: Waiting for notification may end this week-safalta

UP Constable 2022 : इस हफ्ते खत्म हो सकता है नोटिफिकेशन का इंतजार, जानिए कब तक चलेगी ट्रेनिंग

Tue, 08 Nov 2022 12:32 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 08 Nov 2022 12:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है। जिसका लाखों उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रानुसार नवम्बर में इन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
UP Police Constable 2022: Waiting for notification may end this week-safalta
यूपी पुलिस कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) द्वारा इसी हफ्ते यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक हैंडल पर कोई घोषणा नहीं की गई है। सूत्रानुसार इस परीक्षा का शेड्यूल भी बोर्ड नवम्बर में घोषित कर देगा। क्योंकि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस परीक्षा के जनवरी-फरवरी में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। विभाग को 10,000 नौकरी के लिए 100 दिनी एजेंडा 6 माह पहले ही राज्य सरकार द्वारा दिया जा चुका है। अभी तक बोर्ड बीती भर्ती की ट्रेनिंग प्रक्रिया समाप्त होने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन

इससे पहले बोर्ड मिनिस्ट्रियल स्टॉफ, एसआई प्लाटून कमांडो आदि की ट्रेनिंग प्रक्रिया में लगा हुआ था। बोर्ड अगर नवम्बर 2022 में 26 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों पर आवेदन आमंत्रित करता है तो इन कांस्टेबल पदों की ट्रेनिंग जुलाई 2024 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Course: Join Now की मदद लेकर परीक्षा की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी पुलिस कांस्टेबल ई बुक
यूपी पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट 
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed