{"_id":"6842ad1ef212939efc041fbf","slug":"up-pcs-mains-exam-2024-259-applications-rejected-commission-sets-final-date-for-appeal-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP PCS Mains Exam 2024: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए 259 आवेदन हुए निरस्त, आयोग ने दी अपील की आखिरी तारीख","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP PCS Mains Exam 2024: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए 259 आवेदन हुए निरस्त, आयोग ने दी अपील की आखिरी तारीख
Fri, 06 Jun 2025 02:28 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:28 PM IST
सार
UP PCS Mains Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीएससी 2024 मुख्य परीक्षा के 259 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को 11 जून 2025 की शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से आयोग कार्यालय में अपील करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP PCS Mains Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पीएससी 2024 मुख्य परीक्षा को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। आयोग ने 259 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा तो सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी, लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए।
इसके अलावा कुछ अन्य कारणों में शामिल हैं:
विज्ञापन
इन कारणों से हुए आवेदन रद्द
सबसे अधिक 138 अभ्यर्थियों के फॉर्म सिर्फ इसलिए रद्द किए गए क्योंकि वे आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 तक आयोग कार्यालय में नहीं भेज पाए।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ अन्य कारणों में शामिल हैं:
- गलत वर्ष का फॉर्म जमा करना: एक अभ्यर्थी ने PCS 2024 की बजाय PCS 2023 का आवेदन फॉर्म जमा किया।
- प्रमाणपत्र की कमी: कुछ अभ्यर्थी इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र, जन्मतिथि मिलान या श्रेणी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा सके।
- शैक्षणिक योग्यता की कमी: 38 अभ्यर्थियों के पास उन पदों के लिए जरूरी न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता नहीं थी।
- गलत प्रारूप में आवेदन: 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म के स्थान पर केवल दस्तावेज भेज दिए।
- शैक्षणिक योग्यता परीक्षा तिथि के बाद: 3 आवेदन ऐसे भी रहे जिनमें शैक्षणिक अर्हता आवेदन तिथि के बाद प्राप्त की गई।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी: 26 अभ्यर्थी प्रमाणपत्र नहीं दे पाए।
अपील का अंतिम मौका
आयोग ने इन अभ्यर्थियों को 11 जून 2025 की शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से आयोग कार्यालय में अपील करने का मौका दिया है। इसके बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी आयोग के अनु सचिव ओंकार नाथ सिंह द्वारा दी गई है।PCS Mains 2024: परीक्षा शेड्यूल और केंद्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मेंस परीक्षा 2024 का आयोजन 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रयागराज और लखनऊ में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है:
| तिथि | प्रथम पाली (सुबह 9:00 से 12:00) | द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 से 5:30) |
|---|---|---|
| 29 जून | सामान्य हिंदी | निबंध |
| 30 जून | सामान्य अध्ययन – I | सामान्य अध्ययन – II |
| 1 जुलाई | सामान्य अध्ययन – III | सामान्य अध्ययन – IV |
| 2 जुलाई | सामान्य अध्ययन – V | सामान्य अध्ययन – VI |