फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Know when the results can be announced and in how many days the appointment will be done-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 : जानें कब तक हो सकती है परिणामों की घोषणा और कितने दिनों में हो जाएगी नियुक्ति

Sat, 21 Aug 2021 12:03 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 21 Aug 2021 12:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है। इस भर्ती के लिए 2 से 17 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: Know when the results can be announced and in how many days the appointment will be done-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त तक आवेदन मांगे थे। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन किसी परीक्षा के जरिए नहीं, बल्कि उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर किया जाना है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। 

विज्ञापन

कब तक हो सकती है मेरिट लिस्ट की घोषणा :

पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के इन 58,189 पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब मेरिट लिस्ट के जारी होने का इंतजार है। गौरतलब है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। 

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। अधिसूचना के मुताबिक 24 से 31 अगस्त के बीच मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा और फिर उसे जिलाधिकारी के द्वारा गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस समिति द्वारा मेरिट लिस्ट का 1 से 7 सितंबर के बीच परीक्षण किया जाएगा और फिर सफल अभ्यर्थियों के नाम पर मुहर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होंगे नियुक्ति पत्र :

इस भर्ती में सभी पैमानों पर खरे उतरने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र उन्हें 8 से 10 सितंबर के बीच जारी कर दिया जाएगा। इस नियुक्ति पत्र को संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाएगा।

कैसी होगी नौकरी की प्रवृत्ति :

इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 6000 रुपये प्रतिमाह की सैलरी प्रदान की जाएगी। पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर होने वाली यह नियुक्ति अस्थाई होगी और अभ्यर्थियों को इन पदों पर एक साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। हालांकि सही तरीके से कार्य करने पर इस अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC GD, यूपी SI , UPSSSC PET या अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए सफलता के फ्री कोर्स से आज ही जुड़ जाना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री क्लासेस के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed