UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: क्या पंचायत सहायक पदों के लिए दोबारा मांगे जा सकते हैं आवेदन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के 58,189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद इसे तेजी से पूरा कराया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के 58,189 पदों पर होने वाली भर्ती की चयन व नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी तक पूरी तरह से नियुक्ति मिल पाने के लिए आश्वस्त नहीं किया जा सका है। बताते चलें कि यूपी पंचायत सहायक में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के द्वारा इन पदों के लिए होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया से लेकर चयन प्रक्रिया तक में कई बड़े सवाल कोर्ट के सामने रखें गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में मामला विचाराधीन है। कोर्ट द्वारा इसकी अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को की जानी है। ऐसे में इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के मन में कई तरह से सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश ने कोर्ट के आदेशनुसार इसकी चयन प्रक्रिया जारी रखी है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और घर बैठे फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले इस FREE Current Affairs - Download Now कोर्स को ज्वॉइन कर लें।
क्या दोबारा मांगे जा सकते हैं आवेदन
पंचायत सहायक के पदों में आवेदन और चयन को लेकर कई अभ्यर्थियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके लिए कोर्ट द्वारा 13 अक्तूबर को सुनवाई की जानी है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया रहा है कि भर्ती में ग्राम प्रधान के समान जाति/वर्ग और जेंडर वाले आवेदन जैसी प्रतिबद्धताओं से यदि समानता के अधिकार का हनन होता पाया जाता है। या इस भर्ती में कोई अन्य दोष सिद्ध होता है तो कोर्ट द्वारा इस भर्ती में पुन: आवेदन मंगाए जाने को लेकर भी फैसला सुनाया जा सकता है। हालांकि अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है ऐसे में अभी इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट रूप से कह पाना बेहद ही मुश्किल होगा। भर्ती को लेकर कोर्ट द्वारा किया जाने वाला निर्णय ही अंतिम फैसला माना जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 13 अक्तूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं।