फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NRRMS Recruitment 2025 for 11335 posts; 12th passed to PG can apply at nrrmsvacancy.in till 20 Feb

UP NRRMS Vacancy: यूपी में 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए 11335 पदों पर भर्ती; 33560 तक मिलेगा वेतन

Sat, 08 Feb 2025 07:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 07:47 PM IST
सार

UP NRRMS Vacancy 2025: यूपी में 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP NRRMS Recruitment 2025 for 11335 posts; 12th passed to PG can apply at nrrmsvacancy.in till 20 Feb
UP NRRMS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NRRMS Recruitment 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in. के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

UP NRRMS Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,335 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह संस्था विश्व बैंक द्वारा फंडेड है। यह भर्ती दीनदयाल उपाध्याय रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (डीडीयू आरजेडी), उत्तर प्रदेश के लिए है। पदवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

 
पद नाम कुल रिक्तियां
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर 66
अकाउंट्स ऑफिसर 59
टेक्निकल असिस्टेंट 75
ब्लॉक डेटा मैनेजर 236
कम्युनिकेशन ऑफिसर 678
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर 761
एमटीएस 706
कंप्यूटर असिस्टेंट 2,378
कोऑर्डिनेटर 2,986
फैसिलिटेटर्स 3,390
कुल रिक्तियां 11,335
विज्ञापन
विज्ञापन

UP NRRMS Selection Process: चयन प्रक्रिया

केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा एंड कंप्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल वैकेंसी के पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

UP NRRMS Eligibility: कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?

इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, एमटीएस और कंप्यूटर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदवार पात्रता मानदंड नीचे तालिका में देख सकते हैं:

 
पद नाम शैक्षणिक योग्यता अनुभव आयु सीमा
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर पीजी 3 साल 23-43 वर्ष
अकाउंट्स ऑफिसर पीजी 2 साल 22-43 वर्ष
टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेजुएशन + 6 माह का डीसीए 1 साल 21-40 वर्ष
ब्लॉक डेटा मैनेजर ग्रेजुएट + कंप्यूटर एमएस ऑफिसर 1 साल 21-40 वर्ष
कम्युनिकेशन ऑफिसर ग्रेजुएट 2 साल 21-40 वर्ष
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर ग्रेजुएट या 12वीं पास 2 साल 18-38 वर्ष
एमटीएस ग्रेजुएट या 12वीं पास 2 साल 18-40 वर्ष
कंप्यूटर असिस्टेंट 12वीं पास + 6 माह का कंप्यूटर डिप्लोमा - 18-38 वर्ष
कोऑर्डिनेटर 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स - 18-40 वर्ष
फैसिलिटेटर्स 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स 1 साल 18-38 वर्ष

UP NRRMS Salary: पदवार वेतनमान

पदनाम वेतन प्रतिमाह (रुपये)
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर 33,560
अकाउंट्स ऑफिसर 32,650
टेक्निकल असिस्टेंट 29,650
ब्लॉक डेटा मैनेजर 27,730
कम्युनिकेशन ऑफिसर 27,650
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर 23,630
एमटीएस 21,500
कंप्यूटर असिस्टेंट 21,700
कॉर्डिनेटर 21,660
फैसिलिटेटर्स 20,660

आवेदन फीस

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, अनुभव सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे। जनरल, ओबीसी, एमओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। बीपीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

How to Apply For UP NRRMS Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • 'राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी' की वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed