फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Metro Recruitment 2024: Admit card released at official-website, link here www.lmrcl.com

UP Metro Recruitment 2024: यूपी मेट्रो भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 01 May 2024 06:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 01 May 2024 06:32 PM IST
सार

UP Metro Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जूनियर इंजीनियर, स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Metro Recruitment 2024: Admit card released at official-website, link here www.lmrcl.com
UP Metro Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Metro Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) ने आज असिस्टेंट मैनेजर पब्लिक रिलेशन ऑफिस असिस्टेंट मेंटेनर सहित विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के  लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (www.lmrcl.com) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी मेट्रो भर्ती के तहत यूपीएमआरसी द्वारा कुल 439 कार्यकारी और गैर-कार्यकारी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूपी मेट्रो रेल वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इन पदों के लिए परीक्षा 11, 12 और 14 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा का सयम
यूपी मेट्रो भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में 5 खंड अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और अनुशासन से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश मेट्रो भर्ती 2024 के तहत लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (www.lmrcl.com) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर करियर लिंक में रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर Click here to Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed