फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Metro answer key 2024 released for Executive/ Non-Executive posts at lmrcl.com, submit suggestions by May 2

UP Metro Exam: यूपी मेट्रो में कार्यकारी, गैर-कार्यकारी पदों के लिए उत्तर कुंजी जारी; यहां से करें डाउनलोड

Fri, 17 May 2024 12:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 17 May 2024 12:11 PM IST
सार

UP Metro Answer Key 2024 Released: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने विभिन्न कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Metro answer key 2024 released for Executive/ Non-Executive posts at lmrcl.com, submit suggestions by May 2
UP Metro Answer Key 2024 Released - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UP Metro Answer Key 2024 Released: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर और अन्य सहित विभिन्न कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शमिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com. के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपी मैट्रो भर्ती परीक्षा 11 से 14 मई, 2024 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कुल 439 कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों को भरना है।

विज्ञापन

अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल होम पेज पर उल्लिखित लिंक के माध्यम से प्रश्न पत्र और/या उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करें। किसी अन्य मोड/साधन/चैनल के माध्यम से आपत्तियों पर यूपीएमआरसी द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।"

यदि आवेदक को कोई आपत्ति दर्ज करानी है, तो 20 मई, 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति कराने पर 50 रुपये का शुल्क लागू है।

उत्तर कुंजी ऐसे डाउनलोड करें
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'करियर' टैब पर जाएं।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी लिंक पर जाएं।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  • यदि कोई हो तो आपत्तियां उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed