फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Metro Admit Card 2022 Released for Junior Engineer, Assistant Manager and other posts

UP Metro Admit Card 2022: यूपी मेट्रो रेल भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 19 Dec 2022 11:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 11:30 PM IST
सार

UP Metro Admit Card 2022 Out: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
UP Metro Admit Card 2022 Released for Junior Engineer, Assistant Manager and other posts
UP Metro Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Metro Admit Card 2022 Out: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी मेट्रो भर्ती लिखित परीक्षा दो और तीन जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपी मेट्रो भर्ती अभियान 142 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

UP Metro Recruitment चयन के लिए दो चरण की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) भर्ती की चयन पद्धति में दो चरणों की प्रक्रिया शामिल होगी - लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा। चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार लखनऊ/कानपुर/आगरा या किसी अन्य शहर में तैनात किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Metro Recruitment रिक्तियों का विवरण

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की भर्ती में सहायक प्रबंधक (सिविल) के लिए 16, सहायक प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) के लिए 08, सहायक प्रबंधक (एसएंडटी) के लिए 05, सहायक प्रबंधक (लेखा) के लिए 01, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के लिए 43, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) के लिए 49, कनिष्ठ अभियंता (एसएंडटी) के लिए 17, खाता सहायक के लिए 02 और कार्यालय सहायक एचआर के लिए 01 आदि रिक्तियां हैं।

 

विज्ञापन

UP Metro Recruitment एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पहले करिअर फिर भर्ती 2022 सेक्शन पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपी मेट्रो एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed