फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Result 2022 May Release Today at upsssc.gov.in Check Final Answer Key Sarkari Result Here

UP Lekhpal Result 2022: कब जारी होगा यूपी लेखपाल परीक्षा का परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे, यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 04:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 04:14 PM IST
सार

UP Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के 12 जिलों में निर्धारित 501 केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन
UP Lekhpal Result 2022 May Release Today at upsssc.gov.in Check Final Answer Key Sarkari Result Here
UP Lekhpal Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC की ओर से राज्य लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आयोग परिणाम को चेक करने का लिंक जल्द ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

पहले आएगी अंतिम उत्तर कुंजी
UPSSSC की ओर से लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम से पहले परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। उत्तर कुंजी अंतिम होगी, इसलिए इस पर आपत्ति की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार इससे उत्तर का मिलान कर के अपने अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी को इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के 12 जिलों में निर्धारित 501 केंद्रों पर किया गया था। इसमें करीब दो लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन

कब जारी होंगे परिणाम?
UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा के परिणाम को लेकर अब तक कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परिणाम इसी महीन जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने 01 अगस्त, 2022 को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। इस उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब परिणाम पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed