UP Lekhpal Recruitment 2021: जानें कब से शुरू हो सकती है लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, क्या है अपडेट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से हाल ही में 70 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती कराए जाने की बात समाने आई थी ऐसे में अनुमान है की राज्य सरकार के आदेशों के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपी में खाली चल रहे राजस्व लेखपाल के हजारों पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी उम्मीदवारों को काफी लंबे समय से लेखपाल भर्ती का इंतजार बना हुआ है। प्रदेश भर के लाखों अभ्यर्थी लेखपाल बनने का सपना सँजोए सालों से इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उनका यह सपना पूरा भी हो सकता है।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुछ दिनों अपना वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था जिसमें यह दर्शाया गया था कि राज्य में जल्द ही 7,882 राजस्व लेखपालों की परीक्षा नवंबर महीने में कराई जानी है जिसके बाद लेखपाल भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि इस भर्ती में अभी केवल राजस्व लेखपालों के पदों को भरा जाएगा जबकि चकबंदी लेखपाल के पदों के लिए भर्ती बाद में कराई जा सकती है। इसलिए आज हम आपको राजस्व लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के संबंध में इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं। इसके अलावा लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
यूपी लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सितंबर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना भर्ती आयोग की ओर से जारी नहीं की गई है।
अब आपकी परीक्षाओं की होगी फ्री में तैयारी
अगर आप पीईटी या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।