{"_id":"6169770bd087fc1e4d7c1d69","slug":"up-lekhpal-recruitment-2021-examination-will-be-held-in-november-will-the-system-of-normalization-applicable-in-this-too-know-here-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Lekhpal Recruitment 2021 : नवंबर महीने में होनी है परीक्षा, क्या इसमें भी लागू होगी आपको प्रभावित करने वाली नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानें यहां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Lekhpal Recruitment 2021 : नवंबर महीने में होनी है परीक्षा, क्या इसमें भी लागू होगी आपको प्रभावित करने वाली नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानें यहां
Fri, 15 Oct 2021 06:12 PM IST
सुभाष कुमार
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:12 PM IST
सार
UP Lekhpal Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगले महीने होनी है। राज्य में लेखपाल के पदों पर यह भर्ती कई सालों के बाद निकल रही है, इसलिए इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 examination
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगले महीने होनी है। राज्य में पिछले कई सालों से लेखपाल के पदों पर बहाली नहीं हुई है, इसलिए इस भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। हालांकि लेखपाल की इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। लेकिन, यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा के बाद लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो 24 अगस्त को आयोजित हुई PET में सफलता हासिल करेंगे। दरअसल राज्य में लेखपाल की भर्ती अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा की जानी है और UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों के शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
क्या लेखपाल भर्ती में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था
UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा अगले महीने आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नही आने से अभ्यर्थियों को कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। हालांकि जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें यह बात जान लेनी चाहिए कि इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी या नहीं। गौरतलब है कि यह व्यवस्था बहुत ही विवादित है और कई अभ्यर्थी इसके लागू होने से खुश नहीं होते हैं। लेखपाल भर्ती में इस व्यवस्था के लागू होना पूरी तरह से इस चीज पर निर्भर करेगा, की इसकी परीक्षा कितने शिफ्ट्स में आयोजित होती है। दरअसल UPSSSC पिछले कुछ वर्षों से एक से अधिक पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू करती है।
विज्ञापन
क्या है नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था
अलग अलग पालियों तथा दिनों में आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की ये शिकायत होती है कि उनके पाली में कठिन प्रश्न आये थे और दूसरे अभ्यर्थियों की पाली में आसान प्रश्न आये थे। ऐसी स्थिति में जिस पाली में आसान प्रश्न आते हैं , उस पाली के अभ्यर्थियों को ज्यादा मार्क्स मिल जाता है और बाकी अभ्यर्थी कम मार्क्स मिलने पर प्रतिस्पर्धा से बाहर हो सकते है। ऐसे ही मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू की जाती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।