फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: Candidates going to join Lekhpal recruitment may get a setback, this is the big reason behind it-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को लग सकता है झटका, इसके पीछे है ये बड़ी वजह

Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नंवबर महीने में होनी है।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: Candidates going to join Lekhpal recruitment may get a setback, this is the big reason behind it-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। राज्य में पिछले काफी समय से लेखपाल की भर्तियां नहीं हुई हैं इसलिए राज्य के युवा बेसब्री से लेखपाल के पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार की लेखपाल भर्ती में कई बदलाव भी हुए हैं और अब राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जानी है। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में सफल होना आवश्यक है। इसलिए अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली भर्ती से कम हो गई है इस बार सीटों की संख्या :

सालों से लेखपाल भर्ती के निकलने का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को यह जानकर झटका लग सकता है, की इस बार की भर्ती में रिक्त पदों की संख्या पिछली लेखपाल भर्ती की अपेक्षा काफी कम हो गई है। दरअसल राज्य में लेखपाल की भर्ती इससे पहले साल 2015 में आयोजित की गई थी और इस भर्ती का जरिये तकरीबन 13,600 पदों पर भर्तियां हुई थी। जबकि, इस बार की लेखपाल भर्ती में महज 7882 पदों पर ही भर्तियां होने वाली है। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली भर्ती की अपेक्षा इस बार की भर्ती में पदों की संख्या काफी कम हो गई है। सीटों की संख्या के कम होने का असर अभ्यर्थियों पर भी दिख सकता है और इस बार कट ऑफ स्कोर थोड़ा ऊपर रह सकता है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर पूछे जा सकते हैं प्रश्न :

लेखपाल भर्ती में किस पैटर्न पर और किस सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे , इसकी पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि अब परीक्षा में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है, इसलिए इस बात की उम्मीद कम ही है कि इस परीक्षा के पुराने एग्जाम पैटर्न और सिलेबस में बदलाव होगा। पुराने एग्जाम पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि लेखपाल की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से पिछली लेखपाल परीक्षाओं के तर्ज पर सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed