UP Lekhpal Exam 2022: साल 2015 की लेखपाल की परीक्षा में पूछे गए इन प्रश्नों की तैयारी कर लें उम्मीदवार
यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आयोग द्वारा इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में राजस्व लेखपाल के 8085 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी करने के बाद पीईटी में शामिल हुए इच्छुक उम्मीदवारों ने इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में कितने अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को इस एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा, इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीदवारों ने निर्धारित सिलेबस के अनुसार लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। राजस्व लेखपाल भर्ती के एग्जाम की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP लेखपाल जनरल नॉलेज ईबुक PDF-Download की भी मदद ले सकते हैं।
2015 लेखपाल भर्ती में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न
1. कामायनी महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?
उत्तर. जयशंकर प्रसाद।
2. किस समास का पहला पद संख्यावाचक होता है?
उत्तर. द्विगु।
3. पृथ्वीराज रासों किस काल की रचना है?
उत्तर. आदिकाल।
4. जिस समास का पूर्वपद प्रधान होता है, उसे कौन-सा समास कहते हैं?
उत्तर. अव्ययीभाव।
5. उपसर्ग का प्रयोग होता है?
उत्तर. शब्द के आदि में।
6. किस रस को रसराज कहा जाता है?
उत्तर. शृंगार।
7. निमोनियां रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?
उत्तर.फेफड़े।
8. एक बिस्वा का एक बीघा से क्या अनुपात है?
उत्तर. एक-बीसवाँ ।
9. भू-कृषि का रिकार्ड कौन-सा है?
उत्तर. खतौनी।
10. भारत में स्थित किस शहर को विश्व का सबसे पुराना शहर माना जाता है?
उत्तर. वाराणसी।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।