UP Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती में इस पैटर्न पर होती है परीक्षा, अगर इसमें होना है पास तो ऐसे प्रश्नों का जरूर कर ले अभ्यास
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। UPSSSC इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच इस भर्ती के लिए चली आवेदन प्रक्रिया में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही आवेदन की अनुमति दी गई थी। इस भर्ती के जरिये राज्य में लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है और इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2000 और पे स्केल 5200 से 20,200 रुपये के हिसाब से सैलरी मिलेगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के LEKHPAL Hindi Sahitya EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा में हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे
ऐसे प्रश्नों का जरूर कर ले अभ्यास :
राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कई सालों के बाद आयोजित की जा रही है। इसलिए अभ्यर्थियों की सहायता के लिए इस परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न आगे दिए गए हैं :
Q.1 “वह अगले साल आएगा" इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
(A) अपादान कारक (B) सम्बन्ध कारक (C) अधिकरण कारक (D) कर्म कारक
उत्तर : C
Q.2 तहसील स्तर पर सरकारी निकायों को क्या कहा जाता है ?
(A) पंचायत समिति (B) ग्राम सभा (C) ग्राम पंचायत (D) नगरपालिका
उत्तर - A
Q.3 "उदय” शब्द का विलोम शब्द छाँटिए ।
(A) लाल (B) भासित (C) बलिष्ठ (D) अस्त
उत्तर : D
Q.4 भू-कृषि का रिकॉर्ड कौन-सा है ?
(A) गिरदावरी (B) पंचनामा (C) जमाबन्दी (D) खतौनी
उत्तर - A
Q.5 ऐसा व्यक्ति, जिसके आने का दिन और समय पहले से निश्चित नहीं होता कहलाता है ।
(A) अभ्यागत (B) गणमान्य (C) अतिथि (D) असामयिक
उत्तर : C
Q.6 “स्वच्छ” शब्द का पर्यायवाची शब्द बताइए ।
(A) पंकिल (B) नीरज (C) नीरद (D) निर्मल
उत्तर : D
Q.7 काबिनी, हेमवती और अमरावती कौन-सी नदी की सहायक नदियाँ हैं ?
(A) महानदी (B) कृष्णा (C) कावेरी (D) गोदावरी
उत्तर : C
Q.8 कौन-सी उपभाषा राज्य के पश्चिमी भागों रोहिलखण्ड और उपरि दोआब, में बोली जाती है ?
(A) बुन्देलखण्डी (B) खड़ी बोली (C) अवधी (D) ब्रज भाषा
उत्तर - B
Q.9 1857 के प्रथम स्वतंत्रता विद्रोह में भाग लेने वाली प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी कौन थी ?
(A) कस्तूरबा गाँधी (B) भीकाजी कामा (C) सरोजिनी नायडू (D) बेग़म हज़रत महल
उत्तर : D
Q.10 समान प्रावस्था में कम्पायमान, माध्यम के किन्हीं दो सबसे निकटतम कणों के बीच की दूरी होती है।
(A) तरंगदैर्घ्य (B) आवृत्ति (C) वेग (D) आयाम
उत्तर : A