फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal 2022: A lekhpal gets so many thousand salary and has to do this work, know here-safalta

UP Lekhpal 2022 : एक लेखपाल को इतने हजार मिलती है सैलरी और करना होता है ये काम, जानें यहां

Fri, 04 Nov 2022 12:41 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य में लेखपाल की नई भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Lekhpal 2022: A lekhpal gets so many thousand salary and has to do this work, know here-safalta
लेखपाल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है की इस सप्ताह तक इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था। वहीं लेखपाल की अगली भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को भी इसकी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद UPSSSC राज्य में जल्द ही लेखपाल के और रिक्त पड़े पदों पर भर्ती निकाल सकती है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में इस वक्त लेखपाल के तकरीबन 4500 पद खाली हैं और इन पदों पर आयोग जल्द ही भर्ती कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी लेखपाल की इस भर्ती में हिस्सा लेकर अपनी नौकरी पक्की करना चाहते हैं तो आप इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC Lekhpal Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी लेखपाल ई बुक
यूपी लेखपाल मॉक टेस्ट 
यूपी लेखपाल सिलेबस

लेखपाल को मिलती है इतनी सैलरी :

2022 की शुरुआत में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2000 और पे स्केल 5200 से 20,200 रुपए के हिसाब से सैलरी मिलती है। साथ ही राज्य में एक लेखपाल को महंगाई भत्ता, टेलीफोन/मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा, यात्रा भत्ता तथा मकान किराया भत्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। 
विज्ञापन

लेखपाल को करना होता है ये काम :

उत्तर प्रदेश की लेखपाल भर्ती में चयनित होने वाले एक अभ्यर्थी का अधिकांश कार्य ग्रामीण क्षेत्र में होता है। एक लेखपाल के अंडर में एक या उससे अधिक गांव होते है और उन गांवों की भूमि से संबंधित पूरी जानकारी उसके पास होती है। जैसे कि किसके पास कितनी भूमि है, उस भूमि पर क्या-क्या है, किस तरह की भूमि है, किसका नियंत्रण है आदि की जानकारी एक लेखपाल रखता है। लेखपाल को कृषि भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान करना होता है और किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलना होता है। साथ ही एक लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कई तरह के प्रमाणपत्र निर्गत करने का भी काम करता है और ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सरकारी सर्वेक्षणों और अन्य कार्यों में भी एक लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC लेखपाल, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed