फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Homeguard Recruitment 2021: How different will be the recruitment of this time as compared to the previous home guard recruitment, know here-safalta

UP Homeguard Recruitment 2021: पिछली होमगार्ड भर्ती की तुलना में कितनी अलग होगी इस बार की भर्ती, जानें यहाँ

Fri, 10 Sep 2021 09:14 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 10 Sep 2021 09:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पिछले कई सालों से होमगार्ड विभाग में भर्ती नहीं होने की वजह से इसमें हजारों पद खाली हैं।

विज्ञापन
UP Homeguard Recruitment 2021: How different will be the recruitment of this time as compared to the previous home guard recruitment, know here-safalta
होमगार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त हजारों की संख्या में पद खाली है और इन पदों के खाली रहने से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार जल्द जल्द से जल्द इन खाली पड़े पदों को भरना चाहती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के FREE Homeguard Ebook - Download Now  से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

पिछली होमगार्ड भर्ती और इस भर्ती में क्या हो सकता है अंतर :

राज्य में होमगार्ड के पदों पर यह भर्ती कई वर्षों के बाद निकलने वाली है। इसलिए माना जा रहा है कि पिछली होमगार्ड भर्ती और इस होमगार्ड भर्ती में कुछ अंतर भी हो सकता है। इस भर्ती में आवश्यक योग्यता के रूप में बारहवीं पास होने का सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है। दरअसल पिछली होमगार्ड भर्तियों में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जाता था। लेकिन कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा था कि अब 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा। हालांकि पिछली होमगार्ड भर्ती और इस बार की होमगार्ड भर्ती में क्या अंतर होगा, इस बात की पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते हुए प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसमें सफल होने के लिए काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed