फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Women can get priority in Home Guard recruitment, recruitment process may start next month-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को मिल सकती है प्राथमिकता, अगले महीने शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

Thu, 16 Sep 2021 01:06 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 16 Sep 2021 01:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड विभाग में भर्तियां निकलने वाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभाग में खाली पड़े 30,000 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Women can get priority in Home Guard recruitment, recruitment process may start next month-safalta
होमगार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में हजारों की संख्या में पद खाली हैं और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के 30,000 से अधिक पद खाली हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Home Guard EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

महिलाओं को मिल सकती है प्राथमिकता :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग की इस भर्ती में महिलाओं की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जा सकता है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा इस वक्त महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है और इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में होमगार्ड जवानों के 30,000 पदों पर भर्ती किया जा सकता है। ऐसे में अगर महिलाओं को वरीयता मिलती है, तो महिलाओं के लिए यह बड़ा अवसर होगा। 

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के सामने इस भर्ती के प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है और मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन सभी सुविधाओं का लाभ अपने मोबाइल पर सफलता ऐप डाउनलोड करके भी उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed