UP Home Guard Recruitment 2021: होमगार्ड भर्ती में किस फॉर्मूले के तहत मिलेगा आरक्षण, ऐसे समझें पूरा गणित
UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के 30,000 से अधिक पद खाली हैं।
विस्तार
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग के खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री के सामने इस भर्ती के प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है। इस भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति का इंतजार है और अनुमति मिलते ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहता है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए अगले माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।