फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021 selection process UP HomeGuard physical exam safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: क्या होमगार्ड भर्ती में फिजिकल एग्जाम के भी जोड़े जाएंगे अंक, जानिए प्रक्रिया

Thu, 23 Sep 2021 02:06 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 02:06 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाहियों की बड़ी संख्या में भर्ती कराई जा सकती है। अनुमान है कि इसके लिए सितंबर अंत तक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 selection process UP HomeGuard physical exam safalta
Home Guard - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होने जा रही होमगार्ड सिपाही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इस भर्ती से जुड़ी बेहद ही खास जानकारी लेकर आए हैं। प्रतियोगी उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी में जल्द ही 40 हजार होमगार्ड सिपाही पदों पर भर्ती कराए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस भर्ती में दसवीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में विभाग की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की संस्तुति मिलने के बाद जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने का एलान किया जा सकता है।
होमगार्ड भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती परीक्षा या यूपी एसआई समेत अपनी किसी भी अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे free course को Subscribe कर सकते हैं और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और बेहतर तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कैसी हो सकती है चयन प्रक्रिया
यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जा सकता है। इसके लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में और पुख्ता जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने अंकों की हो सकती है परीक्षा 
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है, जिसमें बहुविकल्पीय सवालों के साथ-साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना था। हालांकि, यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी। 

क्या जोड़े जाएंगे फिजिकल के अंक
इस भर्ती में फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी जबकि पीईटी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट में वरीयता दी जा सकती है। इस नियम का अनुमान यूके होमगार्ड सिपाही भर्ती और छतीसगढ़ होमगार्ड सिपाही भर्ती के नियमों को देखकर अनुमान लगाया गया है, जबकि आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद दे दी जाएगी। 

आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड

शारीरिक मापदंड 

पुरुष अभ्यर्थी 

महिला अभ्यर्थी 

ऊंचाई 

168 सेमी

150 सेमी 

दौड़ 

5 किमी 24 मिनट में 

2.5 किमी 18 मिनट 

सीना 

80 से 85 सेमी 

माप से बाहर रखा जाएगा 

लम्बी कूद 

12 फीट 

8 फीट 

यह सभी आंकड़े विभिन्न अर्धसैनिक बलों के आधार पर बताए गए हैं। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता : होम गार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
इन दिनों सरकरी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास बेहद ही शानदार मौका है। सफलता डॉट कॉम की ओर से कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk आदि की पक्की तैयारी कराने के लिए फ्री कोर्सेस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्री कोर्सेस से जुड़ने के लिए अभ्यर्थियों को अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर लेना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed