UP Home Guard Recruitment 2021: किन पांच जिलों में तैनात किए जाते हैं सबसे अधिक होमगार्ड सिपाही, क्या आपको है जानकारी
UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी होमगार्ड सिपाही भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक एलान किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों द्वारा होमगार्ड सिपाही पदों की भर्ती का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में छपी खबरों के अनुसार, यूपी में जल्द ही 30 हजार से भी अधिक पदों पर होमगार्ड सिपाही की भर्ती पूरी की जानी है। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों के भी शामिल किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि, अभी तक इस भर्ती के संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इसलिए, इस भर्ती से जुड़ी सभी तरह की अपडेटेड जानकारी पाने के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आयोजित किए जाने वाले किसी भी एग्जाम की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now कोर्स को सब्सक्राइब कर कर सकते हैं।
इन पांच जिलों में सबसे अधिक तैनात है होमगार्ड सिपाही
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने पर पता चलता है कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की संख्या 1,18,348 है। जिसमें से वर्तमान में इन पांच जिलों में सबसे अधिक होमगार्ड्स सिपाही तैनात हैं।
|
जिले का नाम |
कुल तैनात सिपाही |
|
कानपुर नगर |
3,375 |
|
प्रयागराज |
2,518 |
|
लखनऊ |
1,998 |
|
गोरखपुर |
1,656 |
|
आजमगढ़ |
1,566 |
फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं।