फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021 Do you know how much salary a Home Guard jawan safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: क्या आपको पता है एक होमगार्ड जवान को कितना वेतन मिलता है, वेतन के पूरे गणित को ऐसे समझें

Sun, 26 Sep 2021 01:40 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Sep 2021 01:40 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त 30,000 से भी अधिक पद खाली हैं।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 Do you know how much salary a Home Guard jawan safalta
Home Guard - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले कई दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि होमगार्ड विभाग में 30,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकल सकती है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इसलिए इस विभाग में इस वक्त लगभग 30,000 पद खाली हैं। इन पदों के खाली रहने से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द बहाली करना चाहती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। होमगार्ड भर्ती की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP Home Guard Course से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन 
होमगार्ड विभाग में बहाली के लिए अक्टूबर महीने तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग के खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री के सामने इस भर्ती के प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख के संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक सूचना आने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन


एक होमगार्ड जवान को मिलती है कितनी सैलरी 
उत्तर प्रदेश में एक होमगार्ड जवान को इस वक्त 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती है। होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। होमगार्ड जवान की नौकरी स्थायी नहीं होती है, इस वजह से इनकी सैलरी ड्यूटी के दिनों के आधार पर बनती है। राज्य में होमगार्ड जवानों को उतने ही दिन की सैलरी मिलती है, जितने दिन वो काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप यूपी होमगार्ड, SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed