फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Government Jobs 2022: how long the code of conduct will last and which posts can be recruited after its end-safalta

UP Government Jobs 2022: राज्य में आचार संहिता लगने की वजह से अब नहीं निकलेंगी नई भर्तियां, जानें कब तक रहेगी आचार संहिता और किन पदों पर इसके खत्म होने के बाद हो सकती है भर्ती

Wed, 12 Jan 2022 09:48 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 12 Jan 2022 09:48 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब किसी भी तरह की नई सरकारी भर्ती नहीं निकल सकेगी।

विज्ञापन
UP Government Jobs 2022: how long the code of conduct will last and which posts can be recruited after its end-safalta
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है और इसी के साथ राज्य में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब किसी भी तरह की नई सरकारी भर्ती नहीं निकल सकेगी। गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी तरह की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को अब राज्य में किसी भी नए सरकारी भर्ती के नोटिफिकेशन के लिए आचार संहिता के खत्म होने का इंतजार करना होगा। हालांकि, राज्य में जिन भर्तियों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी हो गया है, उनके लिए भर्ती प्रक्रिया चलते रहेगी। इसलिए अगर आप भी ऐसी किसी भर्ती या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक रहेगी आचार संहिता :

राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है और यह वोटों की गिनती होने तक जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में 7 चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होनी है। इसलिए राज्य में अब कोई भी नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 मार्च 2022 के बाद ही जारी हो सकेगा। राज्य में आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह की अन्य सरकारी घोषणाएं, लोकार्पण और शिलान्यास भी नहीं होगा।

विज्ञापन

इन पदों पर चुनाव खत्म होने के बाद हो सकती भर्ती :

राज्य में होमगार्ड, शिक्षक एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब थोड़ा और प्रतीक्षा करना होगा। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद इन पदों पर भर्ती के लिए अब आचार संहिता खत्म होने के बाद ही भर्ती निकल सकेगी। गौरतलब है कि राज्य में होमगार्ड जवानों के तकरीबन 30 हजार और शिक्षकों के 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा UPSSSC द्वारा भी गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed