{"_id":"67a854b4b3cac921b50a2bee","slug":"up-constable-recruitment-physical-efficiency-test-will-start-from-tomorrow-know-rules-of-race-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Constable Bharti: कल से शुरू होगी प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, जानें दौड़ के नियम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Constable Bharti: कल से शुरू होगी प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, जानें दौड़ के नियम
Sun, 09 Feb 2025 12:55 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:55 PM IST
सार
UP Constable Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
UP Police Constable Physical Test
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सिपाही भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (UP Police Constable Physical Test) 10 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण के लिए प्रवेश पत्र 3 फरवरी से वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा रहे थे, जबकि दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र 10 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रवेश पत्र बिना किसी व्यवधान के uppbpb.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा रहे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रवेश पत्र बिना किसी व्यवधान के uppbpb.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा रहे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
फिजिकल टेस्ट के लिए आवश्यक शर्तें (UP Constable Bharti)
डीवी/पीएसटी (PET) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (UP Police Contable PET) में बुलाया जाएगा।- पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा।
- महिला उम्मीदवारों के लिए यह दौड़ 14 मिनट में 2.4 किमी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos