{"_id":"679f63eff43ba113bf0a0121","slug":"up-constable-recruitment-first-phase-of-physical-test-admit-card-issued-tomorrow-cctv-installed-on-track-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिपाही भर्ती: शारीरिक परीक्षा के पहले चरण का प्रवेश पत्र कल होगा जारी, ट्रैक पर लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपी सिपाही भर्ती: शारीरिक परीक्षा के पहले चरण का प्रवेश पत्र कल होगा जारी, ट्रैक पर लगेंगे सीसीटीवी
Sun, 02 Feb 2025 06:03 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:03 PM IST
सार
UP Police Constable Physical Test 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने 10 फरवरी 2025 को होने वाली यूपी पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कड़ी और प्रभावी व्यवस्थाएं की हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police Constable Physical Test 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Constable Physical Test 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सिपाही भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 10 फरवरी 2025 से शुरू होगी, जिसमें कुल 60,244 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police Constable Physical Test Admit Card: इस दिन से डाउनलोड होंगे पीईटी के प्रवेश पत्र
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 29 जनवरी को आधिकारिक नोटिस जारी करके बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के प्रथम चरण के लिए 3 फरवरी और दूसरे चरण के लिए 10 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। उम्मीदवार इसे यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन पीएसी वाहिनियों में होगा दौड़ परीक्षा का आयोजन
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने संबंधित पीएसी वाहिनियों को दौड़ परीक्षा का आयोजन करने के लिए सभी इंतजाम दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि दौड़ परीक्षा 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, आठवीं वाहिनी बरेली, नौवीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 35वीं वाहिनी लखनऊ, छठवीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में कराया जाना प्रस्तावित है। बोर्ड ने इन वाहिनियों के सेनानायकों को निर्देश दिया है कि वह दौड़ के लिए ट्रैक, संसाधन, जनशक्ति, सुरक्षा, फर्नीचर, एम्बुलेंस, परीक्षा दल और संबंधित स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करें।यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए दौड़ बोर्ड द्वारा गठित समिति के द्वारा कराई जाएगी। समिति में एक उप जिलाधिकारी, एक चिकित्साधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शामिल होंगे। समिति के सदस्य डीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी व पुलिस कमिश्नर एसएसपी/एसपी द्वारा नामित होंगे।दौड़ के सफल व असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व मूल आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।