फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Constable Recruitment 2022: UPPBPB has issued new information-safalta

UP Constable Recruitment 2022: UPPBPB ने जारी की है नई सूचना और इस तारीख से पहले नोटिफिकेशन जारी होने के नहीं हैं आसार

Mon, 14 Feb 2022 11:32 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 14 Feb 2022 11:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: UPPBPB has issued new information-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में कॉन्स्टेबल भर्ती को आयोजित करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने के लिए टेंडर जारी कर इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। UPPBPB ने एक नया नोटिस जारी करते हुए कहा है कि एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियां अपनी-अपनी निविदाएं 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक के बीच बोर्ड ऑफिस पहुंचकर प्रस्तुत करें। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के आयोजन के लिए एक बार एजेंसी का चयन होने के बाद UPPBPB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Coaching- Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख से पहले नोटिफिकेशन जारी होने के नहीं हैं आसार :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 10 मार्च 2022 से पहले नोटिफिकेशन जारी होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दरअसल राज्य में इस वक्त आचार संहिता लगी हुई है और यह 10 मार्च को वोटों की गिनती के साथ खत्म होगी। ऐसे में इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि बोर्ड इस भर्ती के लिए 10 मार्च से पहले नोटिफिकेशन जारी करेगी। हालांकि, इस संबंध में कोई भी जानकारी आधिकारिक सूचना आने के बाद ही सामने आ पाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed