UP Board Topper: जानिए कैसे एक ऑटो चालक के बेटे ने यूपी बोर्ड बारहवीं के एग्जाम में किया था टॉप, क्या उसके टिप्स जानना चाहते हैं आप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2021-22 में 10वीं,12वीं परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए तय मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र नहीं बनाया जा रहा है। अनुमान है कि यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा तिथियों की आधिकारिक जानकारी साझा की जा सकती है।
विस्तार
कहते हैं कि, ‘ मन में विश्वास और सफलता हासिल करने का दृढ़ इरादा हो तो बड़ी से बड़ी समस्या भी छोटी हो जाती है’। ऐसा मानना है बाराबंकी के आकाश मौर्य का। आकाश ने साल 2018 की यूपी बोर्ड बारहवीं परीक्षा में प्रदेश टॉप कर अपना और अपने परिवार वालों का नाम रोशन किया था। उनके पिता पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से बात करते हुए आकाश कहते हैं कि वैसे तो मैंने अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखी थी लेकिन परीक्षा के नजदीकी दिनों में लक्ष्य बनाकर कॉन्सेप्ट पर आधारित होकर तैयारी करना काफी कारगर उपाय साबित हुआ है। वह कहते हैं कि अंतिम दिनों में की गई पढ़ाई स्टूडेंट्स की पूरे साल की तैयारी में धार लगाने का काम करती है। बस इसके लिए सही दिशा और सच्ची मेहनत से काम किया गया हो। गौरतलब हो कि आकाश ने कुल 500 अंकों के पूर्णांक में 466 नंबर लाकर 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया था। अगर आप भी इस युवा की तरह पूरे प्रदेश में अपने नाम का परचम लहराना चाहते हैं और सभी सब्जेक्ट की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत इस दिए गए लिंक पर क्लिक करके Safalta Online Board Coaching- Join Now को ज्वॉइन कर लें, जहां छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट के जरिए तैयार किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स भी निशुल्क मुहैया कराए जाते हैं। जिसके बाद आप भी टॉपर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
इस टॉपर ने कितने लाख छात्रों को छोड़ा था पीछे
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 29,81,327 और 36,55,691 विद्यार्थी कक्षा 10वीं के लिए पंजीकृत थे, जिसमें से इंटरमीडिएट में करीब 72.43 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली और हाईस्कूल में 75.16 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। इस वर्ष 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी।
आप भी बन सकते हैं इस साल के टॉपर
अगर आप भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। अब तक इस ऐप से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं और यहां पर दिल्ली के एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा एनसीआरटी पैटर्न पर चलाई जा रही कक्षाओं का फ्री में पूरा लाभ उठा रहे हैं।