फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exams 2022: On the basis of which rules will the exam centers be made in the board exam and who will be given preference in two schools of the same category-safalta

UP Board Exams 2022: बोर्ड परीक्षा में किन नियमों के आधार पर बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर्स और दो समान कैटेगरी के स्कूलों में किसे दी जाएगी वरीयता

Tue, 04 Jan 2022 09:22 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 04 Jan 2022 09:22 AM IST
सार

UPMSP वर्ष 2021-22 में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है। बोर्ड ने तय मानकों को पूरा करने वाले ही विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की भी घोषणा की है।
 

विज्ञापन
UP Board Exams 2022: On the basis of which rules will the exam centers be made in the board exam and who will be given preference in two schools of the same category-safalta
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना महामारी की वजह से 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लगातार स्थगित होने और फिर रद्द हो जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2021-22 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहले से ही कई तैयारियों में लग गया है। बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल और नकलविहीन बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में सख्त रुख अख्तियार किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वर्ष 2021-22 के बोर्ड एग्जाम मार्च के अंत में कराए जाएंगे। इस एग्जाम में तकरीबन 53 लाख छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में इस परीक्षा को नकलविहीन बनाए रखना बोर्ड के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। यूपीएमएसपी ने इसी कड़ी में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने वाले स्कूलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। परीक्षाकेन्द्रों को लेकर बोर्ड की ओर से साफ निर्देश जारी कर दिए हैं। अबकी बार निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाले स्कूलों को एग्जाम सेंटर्स नहीं बनाया जाएगा। एग्जाम सेंटर्स से जुड़े नियमों और बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा इन दिनों कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को अतिरिक्त कोचिंग की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Online Classes- Join Now से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

इस तरह से की जाएगी स्कूलों की मार्किंग

मानक

आधारभूत सुविधाएं

निर्धारित अंक

विद्यालय का स्तर

इंटरमीडियट स्तर

20 अंक

 

हाईस्कूल स्तर

10 अंक

विद्यालय की श्रेणी

राजकीय माध्यमिक विद्यालय

50 अंक

 

सवित्त माध्यमिक विद्यालय

30 अंक

 

वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय

10 अंक

परीक्षा संचालन हेतु कक्ष

पक्की छत

प्रति कक्ष 1अंक

सीसीटीवी कैमरे

हां की स्थिति में

10 अंक

2020 में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने पर

हां की दशा में

20 अंक

पिछले वर्ष का परीक्षाफल

90 प्रतिशत से अधिक (10 वीं में )

10 अंक

गतवर्ष का परीक्षाफल

90 प्रतिशत से अधिक (10 वीं में )

10 अंक

जिन विद्यालयों के मेरिट अंक समान होंगे उनमें से जिस विद्यालय में हाईस्कूल के स्टूडेंट्स की संख्या कम होगी उसे मेरिट लिस्ट में वरीयता प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन

इन मानक को पूरा न करने वाले स्कूल नहीं बन पाएंगे एग्जाम सेंटर 

·         केवल उन्हीं विद्यालयों को एग्जाम सेंटर्स बनाया जाएगा, जिनमें प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रॉंग रूम अनिवार्य रूप से होगा। इसके अलावा सीलिंग एवं पैकिंग रूम में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

·         विद्यालयों में मॉनिटरिंग के उद्देश्य से अलग कक्ष की व्यवस्था हो। इसके अलावा कैमरों को डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होनी अनिवार्य होगी। साथ ही स्कूलों में हाईस्पीड इंटरनेट मौजूद होना चाहिए। 
·         परीक्षाकेंद्र बनाए जाने के लिए स्कूलों में डबल-लॉक अल्मारियाँ, विद्यालय के चारों ओर सुरक्षित चहारदीवारी होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे के गेट की व्यवस्था होना अनिवार्य है। 
·         एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने के लिए स्कूल में अग्निशमन यंत्र, रेट से भरी बाल्टी की व्यवस्था जरूरी है। इसके अतिरिक्त पेयजल की सुविधा, मुख्य मार्ग, संपर्क मार्ग, न होने की दशा में विद्यालय को परीक्षा केंद्र के लिए उपयुक्त नहीं माना जाएगा। 
·         विद्यालयों में दो दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था, एक सम्पूर्ण कंप्यूटर सिस्टम व लाइट की व्यवस्था होनी अनिवार्य है। इसके अलावा पॉवर सप्लाई न होने पर स्कूल में जनरेटर का विकल्प मौजूद होना चाहिए। 

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी  

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed