फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board exam centers will be made on the basis of merit-safalta

UP Board Exams 2021: क्या इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए मेरिट के आधार पर बनेंगे एग्जाम सेंटर, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

Wed, 22 Dec 2021 05:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 22 Dec 2021 05:46 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अब कुछ महीने ही रह गए हैं इसलिए बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। परीक्षा मार्च महीने में कराया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Board exam centers will be made on the basis of merit-safalta
UP Board Exams - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2021-22 की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड परीक्षाएं मार्च के महीने में कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और 9वीं  व 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों के एडवांस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट समाप्त हो गई है। अगर बोर्ड स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की मदद चाहते हैं या अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो वो सफलता के द्वारा चलाई जा रही Online Board Exam Preparation: Join Now कोचिंग क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे मेरिट के आधार पर बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर्स 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए इस बार केंद्र का निर्धारण जियो टैगिंग और मैपिंग के जरिए किया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनने वाले स्कूलों का मानक भी तय किया है। बोर्ड के अनुसार मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। यानी इस बार नकल माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों के लिए प्रशासन ने मेरिट सिस्टम लागू किया है जिन विद्यालयों को सर्वाधिक अंक मिलेंगे, उनका ही चुनाव यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन

एग्जाम सेंटर्स से पहले ही मांगी जा चुकी है पूरी जानकारी 

ऐसे स्कूल जो यूपी बोर्ड की पिछली परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र बनाए जा चुके हैं या ऐसे नए विद्यालय जो एग्जाम सेंटर्स बनाए जाने की पात्रता पूरी करते हैं। बोर्ड ने उन सभी स्कूलों के प्रशासन से पूरी जानकारी पहले ही इकट्ठा कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं की मैथ्स की तैयारी ऐसे करें 

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed