फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Board, CBSE / ICSE Board 2021: After 12th, make a scheme of career options according to your stream, know which doors are open for you-safalta

UP Board, CBSE/ICSE Board 2021: 12वीं के बाद बनाएं अपनी स्ट्रीम के हिसाब से करियर ऑप्शन्स की स्कीम, जानिए कौन से दरवाजे आपके लिए खुले

Wed, 04 Aug 2021 11:55 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 04 Aug 2021 11:55 AM IST
सार

बारहवीं के बाद अक्सर छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल को ही आमतौ पर करियर विकल्प के रूप में देखते हैं। लेकिन अब नित्य नये नये उभरते विकल्पों की वजह से उनके समक्ष भी अब कई अन्य कोर्सेज का विकल्प मौजूद हैं। पुरानी अवधारणाओं को तोड़ते हुए छात्र अपनी प्रतिभा के अनुरूप इन नए ऑफ़-बीट कोर्सेज का चयन कर उसमें सफलता भी हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board, CBSE / ICSE Board 2021: After 12th, make a scheme of career options according to your stream, know which doors are open for you-safalta
career - फोटो : safala

विस्तार

हर साल देश के अलग-अलग शिक्षा बोर्डों जैसे सीबीएससी,यूपी बोर्ड, आईसीएससी से करोड़ों की संख्या में बारहवीं के स्टूडेंट्स पास होकर निकलते हैं। हालांकि पहले से कोई योजना या तैयारी ना होने से बारहवीं के बाद छात्रों को अपने आगे के करियर प्लान को लेकर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो 12वीं में अच्छे अंक पाने के बाद भी स्टूडेंट्स अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर कन्फ्यूज होते देखे जाते हैं या कई बार छात्र पैरेंट की मनमर्जी से अपने करियर विकल्प का चुनाव तो कर लेते हैं लेकिन फिर उन्हें पढ़ाई, अच्छी जॉब पाने को लेकर कई तरह की परेशानियों का समना करना पड़ता और वह टेंशन या डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आपके सात कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करने जा रहे हैं जिसके बाद स्टूडेंट्स अपनी इच्छा अनुसार अपने करियर विकल्प का चुनाव कर पाने स्वयं सक्षम हो सकते हैं और अपने भविष्य को संवार सकते हैं। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आने वाले दिनों में आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठना है तो आपको आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

12वीं के बाद इन करियर ऑप्शन का कर सकते हैं चुनाव:

बारहवीं के बाद अक्सर छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल को ही आमतौ पर करियर विकल्प के रूप में देखते हैं। लेकिन अब नित्य नये नये उभरते विकल्पों की वजह से उनके समक्ष भी अब कई अन्य कोर्सेज का विकल्प मौजूद हैं। पुरानी अवधारणाओं को तोड़ते हुए छात्र अपनी प्रतिभा के अनुरूप इन नए ऑफ़-बीट कोर्सेज का चयन कर उसमें सफलता भी हासिल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मेडिकल साइंस
इंजीनियरिंग के बाद, साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा विकल्प मेडिकल या मेडिसिन होता है। मेडिकल वस्तुतः जीवन और उसके चारों ओर की हर चीज का अध्ययन है.यदि आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपके लिए सिर्फ मेडिकल स्ट्रीम ही है जहाँ मेडिसिन की पढ़ाई कर आप अपना सपना पूरा कर सकते है.12 वीं के बाद मेडिकल साइंस स्टडीज के हिस्से के रूप में फार्मेसी, कृषि विज्ञान और प्राणीशास्त्र का अध्ययन भी किया जा सकता है. आजकल फार्मेसी में ग्रेजुएशन मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच एक बहुत ही लोकप्रिय कोर्सेज है. इसके अंतर्गत उन्हें यह सिखाया जाता है कि दवाएं कैसे बनाई जाती हैं, वे कैसे काम करते हैं ? नशीली दवाओं की प्रतिरक्षा, उसका रोगी पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभाव आदि का अध्ययन इसके अंतर्गत किया जाता है. 12 वीं कक्षा फीजिक्स, केमेस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय के साथ पास करने वाले छात्र एमबीबीएस सहित मेडिकल साइंस से जुड़े अन्य पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं. मेनस्ट्रीम के करियर विकल्पों के अतिरिक्त  जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल रिसर्च मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण करियर के अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स पढ़ने से बन सकते हैं सीए:
11 वीं और 12 वीं कक्षा में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंसी सबसे लोकप्रिय कोर्सेज विकल्पों में से एक है. इसके अंतर्गत सरकारी कानूनों के अनुसार कंपनियों के वित्तीय मामलों की सम्पूर्ण जानकारी सहित लेखा परीक्षा रिपोर्ट बनाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण और लेखा परीक्षा के माध्यम से कराधान, वित्तीय लेनदेन आदि विषयों की जानकारी प्रदान की जाती है.
चार्टर्ड एकाउंटेंसी के अलावा, कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध अन्य लोकप्रिय कोर्सेज विकल्प बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीए), बीकॉम, बीकॉम (एच), अर्थशास्त्र (एच), सीएस, लॉ, ट्रेवल एंड टूरिज्म आदि में ग्रेजुएशन है. इन कोर्सेज की मदद से निवेश बैंकर, ब्रांड मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर और अन्य प्रतिष्ठित पदों के रूप में एक प्रतिष्ठित  करियर बनाया जा सकता है। 

आर्ट्स की पढ़ाई से भी खुलते हैं कई करियर विकल्प के द्वार:

आर्ट्स या ह्युमेनिटिज के अंतर्गत अधिक संख्या में भिन्न भिन्न कोर्सेज की सुविधा के कारण स्टूडेंट्स को अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनने की अधिक आजादी होती है. पिछले कुछ वर्षों से आर्ट्स के प्रति स्टूडेंट्स का झुकाव बढ़ा है. आजकल अधिकतर छात्र आर्ट्स का चयन कर रहे हैं.
मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता, विज्ञापन, इंटीरियरडिजाइनिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, फैशन डिजाइनिंग, फोटोग्राफी, रंगमंच आदि विषयों में से आर्ट्स के स्टूडेंट्स किसी भी विषय का चयन कर सकते हैं.  इसके अतिरिक्त एक आर्ट स्टूडेंट के रूप में आप लिंग्विस्टिक, रिलीजियस स्टडी, आर्ट रेस्टोरेशन, फॉरेन लैंग्वेज, फिल्म निर्माण, कला इतिहास और ऐसे अन्य संबंधित क्षेत्रों का अध्ययन कर उसमें अपना करियर बना सकते हैं। 

बारहवीं के बाद इन सरकारी नौकरी की भी कर सकते हैं तैयारी:

अगर आप 12 वीं के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए कई दरवाजे खुल जाते हैं। आपको बता दें कि किसी भी बोर्ड से इंटर कॉम्पलीट करने के बाद स्टूडेंट्स NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk, आदि कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके भी अपने लिए एक शानदार करियर विकल्प का चुनाव करने में सक्षम हो सकते हैं। 

कैसे होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की घर पर रहकर पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां एयरफोर्स, एसएससी, बैंक, आर्मी, पॉलीटेक्नीक, आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में शानदार पक्की तैयारी कराई जा रही है इसके लिए आप Safalta-app भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed