फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment Registration last date tomorrow for Kanpur Dehat; Apply now with this direct link

UP Anganwadi Vacancy: कानपुर देहात आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब, जल्द करें पंजीकरण

Tue, 14 Jan 2025 08:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 08:45 PM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2024: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत कानपुर देहात जिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तुरंत आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment Registration last date tomorrow for Kanpur Dehat; Apply now with this direct link
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। विभिन्न जिलों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, कानपुर देहात में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि अंतिम समय की परेशानियों से बचा जा सके।

विज्ञापन

UP Anganwadi Vacancy: रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत मुरादाबाद, कानपुर देहात, बलिया, बहराइच, और अंबेडकरनगर जिलों में कुल 1,361 पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें से कुछ जिलों के लिए पंजीकरण विंडो बंद हो चुकी है और कानपुर देहात के लिए 15 जनवरी को बंद होने वाली है। जिलेवार रिक्तियों और आवेदन की अंतिम तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है:
 

जिले का नाम कुल रिक्तियां अंतिम तिथि
मुरादाबाद 151 31/01/2025
कानपुर देहात 88 15/01/2025
बलिया 301 12/01/2025
बहराइच 598 09/01/2025
अंबेडकर नगर 223 07/01/2025

गौरतलब है कि कानपुर देहात की 88 रिक्तियों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, यानी 15 जनवरी है। जबकि मुरादाबाद जिले के लिए 151 रिक्तियों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Anganwadi Eligibility: पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक उसी ग्राम पंचायत, वार्ड, या नगर की निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही हैं।
  • आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जुलाई, 2024 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • “भर्ती अनुभाग” पर क्लिक करके अपना जिला चुनें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
  • महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करना अनिवार्य है।
  • चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के बारे में जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed