{"_id":"61b818b563e6c808381cc723","slug":"union-public-service-commission-upsc-declares-dcio-ib-recruitment-final-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC DCIO: डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC DCIO: डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं चेक
Tue, 14 Dec 2021 10:21 AM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:21 AM IST
सार
UPSC DCIO: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC DCIO
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी) के चयन के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के मुताबिक इस पद के लिए कुल 27 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इन पदों पर मांगे गए थे आवेदन
आयोग ने रीजनल डायरेक्टर, उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी) (डीसीआईओ / टेक), सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ग्रेड- II, कनिष्ठ अनुसंधान अधिकारी और सहायक अभियंता/सहायक सर्वेयर ऑफ वर्क्स/इंजीनियरिंग असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
कैसे हुआ आवेदकों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन 8 मार्च, 2020 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा और 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया है। यूपीएससी ने कहा, "साक्षात्कार किए गए उम्मीदवारों के अंक, कट ऑफ अंक आदि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद या तीस दिनों के भीतर, जो भी बाद में हो, आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।"
विज्ञापन
यूपीएससी डीसीआईओ भर्ती परीक्षा: जानिए कैसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- हाेम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- यहां डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी), आईबी नामक लिंक पर क्लिक करें।
- डीसीआईओ परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट फाइल डाउनलोड करें।
- अपना रोल नंबर और नाम की मदद से अपना परिणाम चेक करें।
वेतन
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार तनख्वाह दी जाएगी।