{"_id":"61d01f25c152a66e204bc07b","slug":"union-public-service-commission-has-released-the-reserve-list-for-upsc-civil-services-mains-2020-examination-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Civil Services Mains 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की आरक्षित सूची जारी की ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC Civil Services Mains 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की आरक्षित सूची जारी की
Sat, 01 Jan 2022 03:03 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:03 PM IST
सार
UPSC Civil Services Mains 2020: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग ने एक संगठित सूची भी तैयार की थी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा की गई मांग का ध्यान रखते हुए आयोग ने कुल 75 उम्मीदवारों का नाम सुझाव के लिए भेजा है।
विज्ञापन
UPSC Civil Services Mains 2020
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए आरक्षित सूची (रिजर्व लिस्ट) को जारी कर दिया है। इस सूची को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस सूची को देखना चाहते हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे देख सकते और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
भर्ती से जुड़ी जानकारी
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम 24 सितंबर 2021 को जारी किया था। मेरिट सूची में कुल 761 उम्मीदवारों को आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवा के ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए चयनित किया गया था। भर्ती में कुल रिक्त स्थानों की संख्या 836 थी।
विज्ञापन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग ने एक संगठित सूची भी तैयार की थी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा की गई मांग का ध्यान रखते हुए आयोग ने कुल 75 उम्मीदवारों का नाम सुझाव के लिए भेजा है। इनमें 52 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 19 पिछड़ा वर्ग, 2 ईडब्ल्यूएस वर्ग और 2 नाम एससी वर्ग के हैं। इन उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा 2020 के तहत रिक्त रह गई सीटों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की आरक्षित सूची को कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के इस सूची को देख सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर आपको सिविल सेवा आरक्षित सूची से संबंधित लिंक दिखाई पड़ेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आरक्षित सूची एक पीडीएफ के माध्यम से आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
आरक्षित सूची को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।