फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Constable PET will held on 24 Feb, Check revised date notice here

UKSSSC: यूकेएसएसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षण की नई तिथि जारी, एक सप्ताह पहले जारी होगा प्रवेश पत्र

Thu, 30 Jan 2025 04:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 04:34 PM IST
सार

UKSSSC Constable PET: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। ताजा नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से शुरू होगी।
 

विज्ञापन
UKSSSC Constable PET will held on 24 Feb, Check revised date notice here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

UKSSSC Constable PET Date 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की नई तिथि जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 1 फरवरी, 2025 से प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था। ताजा नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। इस संबंध में आयोग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी सूचना में लिखा है, "विज्ञापन संख्या 30 अक्तूबर 2024 के तहत उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस पुरुष एवं आरक्षी पीएसी/आईआरबी पुरुष के कुल 2000 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25, दिनांक 17 सितंबर, 2024 के तहत शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा को 1 फरवरी, 2025 से आयोजित किया जाना था, जिसे अब संशोधित कर 24 फरवरी, 2025 कर दिया गया है।" 

विज्ञापन

UKSSSC SI PET Admit Card Date: एक सप्ताह पहले जारी होगा प्रवेश पत्र

इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। संबंधित योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का शारीरिक परीक्षण

इस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा:

प्रथम चरण:

  • शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test - PST) आयोजित की जाएगी।
  • इस चरण में न्यूनतम शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा।


द्वितीय चरण:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET) आयोजित होगी।
  • इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।


इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर में कांस्टेबलों के 2000 पदों को भरा जाएगा। 2000 रिक्तियों में से 1600 पद उत्तराखंड जिला पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के हैं और 400 पद कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के हैं। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 29 नवंबर, 2024 तक का समय दिया गया था।

विज्ञापन

यूकेएसएसएससी एसआई पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर "Admit Card" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण, जैसे आवेदन संख्या एवं जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed